फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram wins Shark Tank competition at Nipun 2.0 Leadership Conclave.

Gurugram News: निपुण 2.0 लीडरशिप कॉन्क्लेव में गुरुग्राम ने जीता शार्क टैंक मुकाबला

Wed, 24 Jun 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Gurugram wins Shark Tank competition at Nipun 2.0 Leadership Conclave.
हिमाचल प्रदेश के कसौली में तीन दिवसीय कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा विभाग एवं लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित पाइन ड्राइव रिसॉर्ट में तीन दिवसीय निपुण 2.0 लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरियाणा के सभी जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) एवं जिला एफएलएन समन्वयकों ने भाग लेकर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) के लक्ष्यों को हासिल करने की रणनीतियों पर मंथन किया। इस कॉन्क्लेव में गुरुग्राम ने शार्क टैंक मुकाबले में जीत हासिल की।
कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित निपुण भारत एवं निपुण हरियाणा मिशन को और अधिक प्रभावी बनाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विद्यालयों में सीखने के स्तर में सुधार के लिए नवाचारों को बढ़ावा देना था। तीन दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में नेतृत्व विकास, समय प्रबंधन, रणनीतिक योजना, प्रभावी क्रियान्वयन, टीमवर्क और विद्यालय स्तर पर सुधार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को डेटा आधारित योजना निर्माण, प्रभावी मॉनिटरिंग, विद्यालय नेतृत्व विकास, अभिभावक सहभागिता और एफएलएन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक स्वप्निल, एससीईआरटी गुरुग्राम के निदेशक संवर्तक सिंह सहित कई शिक्षा विशेषज्ञ मौजूद रहे। गुरुग्राम जिले का प्रतिनिधित्व निपुण मिशन के नोडल अधिकारी एवं जिला एफएलएन समन्वयक मनोज कुमार लाकड़ा ने किया। उन्होंने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण रही ‘शार्क टैंक एक्टिविटी’ में मनोज कुमार लाकड़ा के नेतृत्व वाली टीम बुध ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed