Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram will raise Rs 30 crore for the construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए गुरुग्राम जुटाएगा 30 करोड़ रुपये

Sat, 23 Jan 2021 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Gurugram will raise Rs 30 crore for the construction of Ram temple
गुरुग्राम। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि में गुरुग्राम से 30 करोड़ रुपये एकत्रित किए जाएंगे। इसमें से 20 करोड़ रुपये अकेले गुरुग्राम और 10 करोड़ रुपये नूंह, मानेसर आदि इलाकों से जुटाने की योजना है। इसके लिए 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए संघ परिवार की ओर से सभी संगठनों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

आरएसएस के महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर एवं पूर्व कुलपति अशोक दिवाकर ने बताया कि शोभा यात्रा में विभिन्न धर्मों एवं 14 खंडों की प्रमुख झांकियां शामिल होंगी। इनमें वैश्य, सिख, रविदास, वाल्मीकि तथा दिव्य ज्योति संघ की झांकियां शामिल होंगी। जिसका शुभारंभ सदर बाजार स्थित प्रेम मंदिर से होगा, जोकि शहर के विभिन्न बाजारों में निकलकर प्रेम मंदिर में ही समाप्त होगी। इसके बाद एक फरवरी से 27 फरवरी तक निधि एकत्रित करने का महा अभियान चलाया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक विक्रमादित्य की अध्यक्षता में भी स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान में अधिक से अधिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया। महानगर मीडिया प्रभारी पंडित अमर चंद भारद्वाज ने बताया कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अभियान महानगर पालक अमन शर्मा ने निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस बैठक में विभाग संपर्क प्रमुख अजय भाटी, विचार विभाग प्रमुख ब्रजेश मिश्रा, प्रवीण शर्मा, सुरेश वशिष्ठ, वीर सिंह, प्रेम सागर, ब्रजेश पांडेय और दिनेश राघव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed