{"_id":"64fca8655ddb4723c60c9f66","slug":"gurugram-tops-in-health-departments-e-sanjeevani-service-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13974-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग की ई संजीवनी सेवा में अव्वल रहा गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग की ई संजीवनी सेवा में अव्वल रहा गुरुग्राम
विज्ञापन
टेलीकम्युनिकेशन प्लेटफार्म पर चिकित्सा सलाह सेवा उपलब्ध कराने में प्रदेश में नंबर वन स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मरीजों को ऑन लाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करवाने वाली प्रदेश सरकार की सेवा ई संजीवनी सेवा में गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग का शानदार प्रदर्शन रहा है। यहां पर विभाग ने प्रदेश में नंबर वन रहते हुए 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। टेलीकम्युनिकेशन प्लेटफार्म पर चिकित्सा सलाह सेवा उपलब्ध कराने में प्रदेश के अन्य जिले पिछड़ गए हैं। गुरुग्राम में इस प्लेटफार्म पर 33 सरकारी डॉक्टरों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है और सभी टारगेट सत्रों को पूरा करते हुए 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम के बाद दूसरा स्थान फरीदाबाद का है। फरीदाबाद ने 45.5 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। केंद्र सरकार ने 2019 में ई संजीवनी योजना लाॅन्च की थी। गुरुग्राम में 10800 सत्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसे बाद में बढ़ाकर 10814 कर दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिस दिन जिस विशेषज्ञ चिकित्सक को परामर्श देना होता , उसके विषय में पहले ही सभी केंद्रों पर बता दिया जाता । प्रत्येक सप्ताह इसका शेड्यूल तैयार किया जाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र यादव कहते हैं कि उचित प्रबंधन और जागरूकता प्रयासों से मरीजों को बेहतर परामर्श दे सके हैं। इसके लिए स्टाफ के लोग बधाई के पात्र हैं।