फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram swimmers dominate state-level swimming; Mishthi, Stuti, and Samriddhi win gold.

Gurugram News: राज्य स्तरीय स्विमिंग में गुरुग्राम की तैराकों का दबदबा, मिष्ठी, स्तुति और समृद्धि ने जीते स्वर्ण

Thu, 17 Sep 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Gurugram swimmers dominate state-level swimming; Mishthi, Stuti, and Samriddhi win gold.
-अंडर-14, 17 और 19 में खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में हासिल किए प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स स्विमिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम की तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग की बालिकाओं की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। प्रदेशभर से 363 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। गुरुग्राम की खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर पदक जीते।
अंडर-14 की 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में मिष्ठी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर फ्रीस्टाइल में काव्या धवन प्रथम रहीं। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में युविका ने स्वर्ण और सेजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सेरेना सरोहा ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर फ्रीस्टाइल में सना वढेरा ने स्वर्ण पदक जीता। 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में अलायका, सना, युविका और सीमा की टीम प्रथम रही। 50 मीटर फ्रीस्टाइल में अलायका ठाकरान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में अवनी, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में इलिशा और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अशिमा ने स्वर्ण पदक जीते। 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्तुति चटर्जी प्रथम रहीं। 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में अवनी, आशिका, इलिशा और स्तुति की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 में समृद्धि वर्मा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed