{"_id":"601be93f8ebc3e74a75138c5","slug":"gurugram-reasons-for-death-of-leopard-and-hyena-were-not-revealed-gurgaon-news-noi5636491167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ और लकड़बग्घे की मौत की वजहों का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ और लकड़बग्घे की मौत की वजहों का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
सोहना। अरावली की तलहटी में पिछले मंगलवार को मृत मिले तेंदुआ व लकड़बग्घे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई लेकिन उसमें मौत की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। पशु चिकित्सा विभाग व वन्य संबंधित विभागों को जानवरों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, इस मामले के बाद विभागीय अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं।
मालूम हो कि दो दिन पहले सोहना नगर परिषद अंतर्गत गांव सांप की नगली के समीप अरावली पहाड़ी की तलहटी में बनी श्रीगोवर्धन गोशाला के पास मादा तेंदुआ व दो लकड़बग्घे मृत अवस्था में मिले थे। तीनों सड़ी-गली हालत में थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया था। वन विभाग की टीम ने तीनों मरे जानवरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वन विभाग की तरफ से जांच के लिए जानवरों के विसरा को उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित रिसर्च सेंटर में भेजा गया है।
इस मामले में वन विभाग के निरीक्षक राजेश चहल ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तीनों जंगली जानवरों को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी थी, इसलिए विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि, विसरा रिपोर्ट कब तक आएगी, इस बारे में विभागीय अधिकारी कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।