{"_id":"612eedfbe568ec2d5760ba1a","slug":"gurugram-murder-case-news-update-retired-soldier-daughter-in-law-sunita-was-awake-till-12-30-am-called-her-friend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurugram Murder Case: रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू की कॉल डिटेल से सामने आया एक और चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Murder Case: रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू की कॉल डिटेल से सामने आया एक और चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान
Wed, 01 Sep 2021 08:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
gurugram murder case
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के चौहरा हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के सीसीटीवी फुटेज से मिलान के लिए वीडियो बनाने की अनुमति पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस को सुनीता के मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार वह घटना वाली रात को साढ़े बारह बजे रात तक जाग रही थी। इस दौरान उसकी बात एक सहेली से हुई है। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में नौ दिन पहले चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी कैसे चलता है। इसकी जांच के लिए अदालत में एक वीडियो बनाने की अनुमति के लिए याचिका डाल रखी है। पुलिस की याचिका पर सरकारी पक्ष के वकील की ओर से अपना पक्ष रखा गया। जब आरोपी पक्ष के वकील को अपना पक्ष रखना था तो अदालत की ओर से बुधवार की तारीख दे दी गई। इस मामले में आरोपी पक्ष के वकील अपनी बात बुधवार को रखेंगे।
gurugram murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वीडियो बनाने की अनुमति देने पर फैसला होगा। वहीं मामले की छानबीन कर रही पुलिस को सुनीता के मोबाइल डिटेल से पता चला है कि वह वारदात के दिन रात साढ़े बारह बजे तक जग रही थी।
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
यह जानना पुलिस के लिए इस लिए जरूरी था कि आरोपी पक्ष ने वारदात रात दो बजे के बाद होने की बात कही थी। वहीं किरायेदार कृष्णकांत तिवारी की आखिरी बात आठ बजे तक हुई है। पुलिस इन सभी पहलुओं का भी मिलान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दरवाजे की भी जांच की मांग
किरायेदार कृष्णकांत के परिजनों ने एसीपी से मुलाकात के दौरान कहा है कि राव के मकान में एक पीछे से भी दरवाजा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल सकते हैं। पुलिस आगे के दरवाजे से निकलने वालों की जांच कर रही है। एक बार पीछे के दरवाजे को ध्यान में रख कर जांच किया जाय।

घायल विधि
- फोटो : अमर उजाला
बोल नहीं पा रही है विधि
नौ दिन उपचार के बाद विधि अभी बोल नहीं पा रही है। परिजनों के अनुसार विधि की हालत में सुधार हो रहा है, मगर अभी तक वह बोल नहीं पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अभी उसे पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। सोमवार से उसे हल्का भोजन तरल पादर्थ दिया जा रहा है।