राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हत्या का अहम गवाह तीन साल की मासूम विधि अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है उसके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिल कर सुरक्षा की गुहार की है। परिजनों ने मांग किया है कि जब तक वह अस्पताल में है और मजिस्ट्रेट का बयान दर्ज नहीं हो जाता तब तक पुलिस सुरक्षा दी जाए। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की ओर से पुत्रवधू सुनीता यादव, किरायेदार कृष्ण कांत तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी व बेटी सुरभि तिवारी की हत्या के मामले में अलग-अलग कहानी का खुलासा हो रहा है। पुलिस रिटायर्ड फौजी की ओर से बताई गई कहानी पर काम कर रही है।
चौहरा हत्याकांड: होश में आते ही रोने लगती है मृतक किराएदार की मासूम बेटी, परिजनों ने बताया जान का खतरा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:48 AM IST
सार
राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में चार लोगों की हत्या का अहम गवाह तीन साल की मासूम विधि अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है उसके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिल कर सुरक्षा की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन