फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro stations to be illuminated by solar energy

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो के स्टेशन सौर ऊर्जा से होंगे जगमग

Sat, 14 Feb 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro stations to be illuminated by solar energy
- पहले चरण के स्टेशनों पर सौर ऊर्जा लगाने का बना रहा स्टीमेट
विज्ञापन

फोटो
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआएल) बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कदम उठा रहा है। इसके तहत मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना है। पहले चरण में 14 मेट्रो स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का स्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक 14 मेट्रो स्टेशनों का सिविल वर्क चल रहा है। जीएमआरएल इन मेट्रो स्टेशनों की फिनिशिंग संबंधी कार्यों को सिरे चढ़ाना में जुटा हुआ है। इसके लिए अलग-अलग कार्यों के लिए टेंडर तैयार किए जा रहे हैं। जीएमआरएल की मेट्रो परिचालन खर्च कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना है।
विज्ञापन

इसमें स्टेशनों, डिपो और छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली प्राप्त करने की है। जीएमआरएल के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि मेट्रो परियोजना से केवल ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि शहरी परिवर्तन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह हरित पहल न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी बल्कि संचालन में खर्च को कम करने में मदद करेगी। जीएमआरएल की योजना है कि मेट्रो कॉरिडोर में छायादार फुटपाथ, मल्टी मॉडल हब, सोलर पैनल, प्राकृतिक वेंटिलेशन, स्मार्ट टिकटिंग और डिजिटल सुरक्षा प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत पहले चरण के मेट्रो स्टेशनों का मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) प्लान तैयार किया गया है। इसमें स्टेशनों के आसपास ऐसा डिजाइन किया गया है जिससे यात्रियों को बस, ऑटो, टैक्सी, साइकिल और पैदल मार्ग आसानी से बदलने में सुविधा हो। जीएमआरएल के अनुसार, इससे मेट्रो स्टेशनों पर आसपास के सभी परिवहन साधनों को एक-दूसरे से जोड़ना है, जिससे यात्रियों को मेट्रो तक पहुंच आसान हो।
बता दें कि पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9 और बसई से सेक्टर 101 स्टेशन का कार्य होना है।

---
दूसरे चरण के स्टेशनों की डिजाइन
जीएमआरएल की दूसरे चरण के निर्माण को लेकर तैयारियां कर रहा है। इसके लिए 14 मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार किया जा रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी कॉरिडोर और सेक्टर पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन जोड़ने के लिए स्पर लाइन शामिल है। जीएमआरएल दूसरे चरण में मेट्रो निर्माण के लिए जल्द निविदा जारी करेगा। इसके लिए टेंडर संबंधी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा जा रहा है। दूसरे चरण में मेट्रो के सिविल वर्क पर करीब 1235 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

=============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed