फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro picks up pace; passengers to get direct connectivity with Delhi Metro.

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली मेट्रो से सीधे जुड़ेंगे यात्री

Mon, 07 Sep 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro picks up pace; passengers to get direct connectivity with Delhi Metro.
निर्माण के लिए निजी अस्पताल की जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही, इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। यहां प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए निर्माण गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इस स्थान पर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का स्टेशन पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में गुरुग्राम मेट्रो के स्टेशन के निर्माण से यात्रियों को दिल्ली मेट्रो से इंटरचेंज मिल सकेगा।
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर पर दिल्ली मेट्रो के मौजूदा स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर भी काम किया जा रहा है। प्रस्तावित निर्माण में एक निजी अस्पताल की 534 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत बताई जा रही है। इसके लिए प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के स्तर पर जमीन से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। जमीन मिलने के बाद इस हिस्से में निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। यहां पर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के लिए लगभग 350 मीटर लंबा रिवर्स ट्रैक व्यापार केंद्र रोड की ओर बनाया जाना है। रिवर्स ट्रैक बनाने के बीच आ रहे हाईटेंशन तारों को हटाकर अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन

मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन गुरुग्राम मेट्रो के लिए महत्वपूर्ण इंटरचेंज के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में यहां दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन उपलब्ध है। नए कॉरिडोर के तैयार होने के बाद यात्री दिल्ली मेट्रो से गुरुग्राम मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो से दिल्ली मेट्रो में आसानी से आ-जा सकेंगे। मेट्रो परियोजना के तहत अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed