Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram lags behind in waste disposal

Gurugram News: कचरा निपटान में गुरुग्राम फिसड्डी

Sun, 24 May 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Gurugram lags behind in waste disposal
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

नंबर गेम- प्रतिदिन 6927 टन कचरा हो रहा उत्पन्न, 3055 टन कचरे के निस्तारण में पाई गई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच गुरुग्राम में सबसे अधिक कचरा बिना प्रोसेस किए बिना पाया गया।



नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सुनवाई से पहले दाखिल की गई पांचवीं अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य में प्रतिदिन 6927 टन कचरा उत्पन्न हो रहा है जबकि 3055 टन प्रतिदिन कचरे के निस्तारण में कमी पाई गई है। इसमें से 2765.1 टन प्रतिदिन बिना प्रोसेस कचरा दक्षिण हरियाणा के 20 शहरी निकायों में जमा हो रहा है।
विज्ञापन




रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में सबसे बड़ा अंतर दर्ज किया गया है। यहां 1787.67 टन प्रतिदिन कचरा पैदा हो रहा है लेकिन केवल 49.67 टन का ही निस्तारण हो पा रहा है। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर जमा पुराना कचरा जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच 1.10 मिलियन टन से बढ़कर 1.38 मिलियन टन हो गया। अधिकारियों ने कहा कि यहां रोजाना 1500 मीट्रिक टन कचरा पहुंच रहा है जिसे फरवरी 2027 तक साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनजीटी ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 1124.64 करोड़ का अलग फंड बनाने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस संदर्भ में विभाग ने कहा कि मौजूदा वित्तीय व्यवस्था फिलहाल पर्याप्त है। अलग खाता बनाने की अभी आवश्यकता नहीं है।

फरीदाबाद में 1000 टन प्रतिदिन कचरे में से 550 टन का अंतर पाया गया। नूंह और रेवाड़ी में भी 46.2 और 143.84 टन प्रतिदिन का अंतर दर्ज किया गया। झज्जर में 143.84 टन, महेंद्रगढ़ में 90 टन और भिवानी में 42.5 टन प्रतिदिन कचरा प्रोसेसिंग की कमी सामने आई। रिपोर्ट में बताया गया कि फरीदाबाद में 1,01,000 मीट्रिक टन और नूंह में 18,022 मीट्रिक टन कचरा जमा है। कचरा प्रबंधन पर खर्च भी कई जिलों में बढ़ा है। फरीदाबाद में लगभग 22 करोड़, झज्जर में 32.41 करोड़ और रेवाड़ी में 33 लाख खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed