{"_id":"63db9984427a9b09af0f566e","slug":"gurugram-instagram-friend-sexually-assaulted-minor-friend-send-photos-to-her-mother-threaten-to-viral-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Instagram फ्रेंड का धोखा: दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां को भेजी न्यूड तस्वीरें, वायरल करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Instagram फ्रेंड का धोखा: दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां को भेजी न्यूड तस्वीरें, वायरल करने की दे रहा धमकी
Thu, 02 Feb 2023 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:38 PM IST
सार
पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नाबालिग बेटी की सोशल मीडिया पर लक्ष्मण विहार निवासी राज दुबे नामक व्यक्ति से हुई थी। इस मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस में की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुरुग्राम के महिला वेस्ट साइबर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से होने वाली दोस्ती पर एक बार फिर सवाल उठा दिया है। दरअसल गुरुग्राम में एक इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया और फिर उसकी नग्न तस्वीरें मां को भेज दीं और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
मां का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी बेटी और आरोपी वीडियो कॉल करते थे उसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली। इसके बाद आरोपी फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। नाबालिग की मां की शिकातय पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नाबालिग बेटी की सोशल मीडिया पर लक्ष्मण विहार निवासी राज दुबे नामक व्यक्ति से हुई थी। इस मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस में की है। मां ने कहा है कि आरोपी उनकी बेटी को बार-बार मिलने के लिए बुलाता था और न आने पर ऑनलाइन तस्वीर डालने की धमकी देने लगा। बीते हफ्ते उसने दो बार लड़की को होटल बुलाया।
विज्ञापन