{"_id":"690e412385477280df0460e4","slug":"gurugram-faridabad-road-will-remain-closed-for-vehicles-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71633-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड वाहन के लिए रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड वाहन के लिए रहेगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा गुरुग्राम से होकर वृंदावन की तरफ जाएगी
50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की है उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार को गुरुग्राम से होकर वृंदावन की तरफ जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो सकती है। जाम की स्थिति न बने इसके लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को सुबह सात बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरीदाबाद की तरफ जाने और फरीदाबाद से गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन चालक महरौली- दिल्ली रोड या गुरुग्राम के रास्ते सोहना-मुंबई-एक्सप्रेसवे का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं। व्यवस्था संभालने के लिए इस दौरान यातायात पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को आम दिनों के मुकाबले में वाहनों का दबाव कम रहता है। ऐसे में उम्मीद है कि वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी न हो।
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाने वाले रास्ते पर सुबह से ही यातायात पुलिसकर्मी खड़े रहेंगे जो वाहन चालकों को इसके बारे में जानकारी देंगे और उन्हें अन्य रूट के बारे में बताएंगे।