फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram-Faridabad Road will be fast route after the construction of Jewar Airport: Dushyant Chautala

जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड होगी सबसे तेज : दुष्यंत चौटाला

Fri, 02 Apr 2021 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Gurugram-Faridabad Road will be fast route after the construction of Jewar Airport: Dushyant Chautala
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी मोड़ पर बनने वाले ऊपरगामी मार्ग का उद्धाटन करते हुए हरिया - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड आईजीआई (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) व जेवर एयरपोर्ट के बीच सबसे तेज (फास्टेस्ट) रूट बनेगा। ऐसे में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त की जाएंगी, ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी में नवनिर्मित फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद आगामी दिनों में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ट्रांसपोर्ट के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। बंधवाड़ी में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नवनिर्मित 514 मीटर लंबे व 21 मीटर चौड़े फ्लाईओवर के निर्माण पर 11.5 करोड़ की लागत आई है। कोरोना संक्रमण के दौर में भी महज 21 माह में इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया, जिसके लिए उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

गुरुग्राम-फरीदाबाद प्रदेश के मुख्य औद्योगिक केंद्र
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक्सप्रेसवे पर गांव बंधवाड़ी के पास यह एक हॉटस्पॉट तथा क्रिटिकल टर्न था जहां पर कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। तीव्र मोड़ की वजह से आए दिन लंबा जाम लगता था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने 21 महीनों में इस फ्लाईओवर को तैयार करके फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मुख्य चौराहे को स्टॉप फ्री बना दिया है। इसके अलावा भी फरीदाबाद गुरुग्राम मार्ग पर अन्य चौराहे हैं, जिनका सुधारीकरण एनएचएआई से बात करके करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुरुग्राम दोनो शहर प्रदेश के मुख्य व्यावसायिक तथा औद्योगिक केंद्र हैं। इनके बीच कनेक्टिविटी बेहतर होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे हादसे की हो रही जांच
पिछले दिनों निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक स्लैब गिरने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य चल रहा है और ऐसे में घटनाएं हो जाती हैं। एनएचएआई ने इसका संज्ञान लेते हुए 10 सदस्यीय कमेटी बनाई है जो लगभग 10 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी और कहीं अनियमितताएं रही होंगी तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी गुरुग्राम-अलवर एक्सप्रेसवे पर ऐसी ही घटना हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने तत्काल कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed