फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram dengue cases increasing 38 fogging teams on ground

गुरुग्राम: डेंगू के बढ़ते मामले देख फॉगिंग के लिए शहर में उतरी 38 टीमें 

Fri, 29 Oct 2021 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Oct 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Gurugram dengue cases increasing 38 fogging teams on ground
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में डेंगू के बढ़ते मामले देखते हुए नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग और लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराने के लिए 38 टीमें मैदान में उतार दी गई है। ये टीमें दो शिफ्टों में काम करेगी। टीमों को एक पूरा शेड्यूल बनाकर दिया गया है। सबसे अधिक फोकस वजीराबाद और गुड़गांव गांव की पीएचसी क्षेत्र में पड़ने वाले एरिया में किया जा रहा है।

विज्ञापन


अभी तक इन दोनों एरिया में डेंगू के अधिक मामले मिले हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार घरों में जांच भी कर रही है। फॉगिंग के लिए कोई विशेष क्षेत्र चिन्हित नहीं है जबकि लार्वा नाशक दवा के लिए क्षेत्र विशेष को चिन्हित कर वहां छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) हरीओम अत्री के अनुसार टीमों द्वारा लोगों को डेंगू एवं मलेरिया के बचाव उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी पानी जमा होने पर उसमें मच्छर पैदा हो जाते हैं और डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हम सब जागरूक रहें तो मच्छर से होने वाली डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी नहीं होंगी। अगर कहीं पर पानी एकत्रित तो उसकी जानकारी अपने वार्ड पार्षद व नगर निगम या स्वास्थ्य विभगों की टीम को दें। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है, इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और अपने परिजनों एवं परिचितों को भी इस बारे में जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed