{"_id":"6a733e39ced62c605c0c5e49","slug":"gurugram-block-dominates-district-level-basketball-wins-all-three-titles-in-the-boys-category-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96813-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय बास्केटबॉल में गुरुग्राम खंड का दबदबा, बालक वर्ग में तीनों खिताब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय बास्केटबॉल में गुरुग्राम खंड का दबदबा, बालक वर्ग में तीनों खिताब जीते
विज्ञापन
- अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 फाइनल में पटौदी को दी मात, बालिका वर्ग में भी सोमवार को हासिल की थी तीनों ट्रॉफी
गुरुग्राम (संवाद)। जिला स्तरीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम खंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना वर्चस्व कायम रखा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए बालक वर्ग के मुकाबलों में गुरुग्राम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों के फाइनल जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले सोमवार को आयोजित बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी गुरुग्राम खंड की टीमों ने तीनों आयु वर्गों में पहला स्थान हासिल किया था। बालक वर्ग के अंडर-14 फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम ने पटौदी खंड को एकतरफा मुकाबले में 38-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में गुरुग्राम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पटौदी को 42-30 से मात दी। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में भी गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। मजबूत रक्षा और शानदार आक्रमण के दम पर टीम ने पटौदी खंड को 30-18 से हराकर तीसरा खिताब भी जीत लिया।
विभिन्न खंडों की टीमों ने हिस्सा लिया-
जिला शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। बालक और बालिका दोनों वर्गों में तीनों आयु वर्गों के खिताब जीतकर गुरुग्राम खंड ने जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है।