{"_id":"625eb7f45a477362fa2010c6","slug":"gurugram-authority-imposes-fine-on-without-mask-as-corona-cases-rises-gurgaon-news-noi6437037108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हर जगह टूटा मास्क का नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हर जगह टूटा मास्क का नियम
विज्ञापन
गुरुग्राम। मंगलवार से अनिवार्य हुआ मास्क का नियम पहले दिन ही हर जगह टूटता नजर आया। सार्वजनिक स्थानों से लेकर सरकारी कार्यालयों, यहां तक कि अस्पतालों में भी लोग बिना मास्क ही टहलते नजर आए। पुलिस ने बिना मास्क वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी ही लोगों को मास्क की अनिवार्यता का पाठ पढ़ाते नजर आए।
लघु सचिवालय के जमीनी तल पर बने कॉमन सर्विस सेंटर में लोग बिना मास्क और दो गज की दूरी के काम कराते रहे। उन्हें यहां रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं था। यहां कुछ कर्मचारी भी लापरवाही बरतते हुए अपने काम में व्यस्त नजर आए। पहली मंजिल पर बने उपायुक्त कार्यालय से लेकर चौथी मंजिल पर बने शिक्षा विभाग के कार्यालय में भी लापरवाही का आलम दिखा। बस स्टैंड से लेकर सदर बाजार और दूसरे व्यस्त स्थानों पर लोग बिना मास्क घूमते रहे।
जिले में बढ़ते कोरोना प्रसार को देखते हुए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। नागरिकों को यह समझना होगा कि कुछ पाबंदियां उनकी भलाई के लिए की जा रही हैं। मंगलवार को पहला दिन था। लोगों तक जब यह निर्देश पहुंचेगा तो निश्चित ही इसमें सुधार होगा। बिना मास्क मिलने पर चालान किया जा रहा है। लोग इन नियमों का पालन करें तो सेहत के नुकसान से बच सकेंगे।
विज्ञापन
- निशांत कुमार यादव, उपायुक्त