फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gsfdgg

Gurugram News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चेतावनी, मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे आंदोलन

Fri, 05 Dec 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
gsfdgg
पलवल। हसनपुर में शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक में सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ झलकी। बैठक की अध्यक्षता बच्चू प्रधान ने की, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एकजुट होकर लंबित मांगों को जल्द लागू करने की आवाज बुलंद की और चेतावनी दी कि उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने उम्रभर सरकारी सेवाओं में मेहनत और समर्पण से योगदान दिया, आज वही कर्मचारी अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में जगदीश चंद, भगवान सिंह, ओमप्रकाश, झममन सिंह, आली मोहम्मद, हरी चंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि मांगों पर ध्यान न दिया गया तो संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed