{"_id":"65299274d79736e9370952e4","slug":"grp-made-aware-about-cyber-crime-and-women-safety-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16273-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीआरपी ने साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीआरपी ने साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस विभाग की ओर से आमजन को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे पुलिस अंबाला छावनी के पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया के दिशा-निर्देशानुसार गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी बाबूलाल व उनके सहयोगियों ने यात्रियों को साइबर अपराध से बचाव व सतर्क करने के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी माध्यम से दिए हुए लालच में न आए और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक न करें तथा अपने खाते, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर चलाया गया है। कोई भी महिला मुसीबत के समय हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकती है। पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा व तुरंत मदद के लिए दुर्गा शक्ति एप भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए।