{"_id":"6ab2bfe9577e0691a60c2211","slug":"growing-interest-in-healthcare-it-and-banking-sectors-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101897-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हेल्थ केयर, आईटी और बैंकिंग विषयों की ओर बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हेल्थ केयर, आईटी और बैंकिंग विषयों की ओर बढ़ा रुझान
विज्ञापन
छात्र पढ़ाई के साथ क्षेत्रों से जुड़े अतिरिक्त विषयों में ले रहे हैं रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों में पढ़ाई के साथ कॅरिअर से जुड़े अतिरिक्त विषयों के प्रति बढ़ता रुझान देखने को मिल रहा है। छात्र शुरुआती कक्षाओं से ही तकनीकी और रोजगार से जुड़े विषयों का चयन कर रहे हैं। इन विषयों में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के साथ कार्यशालाओं और कंपनियों के भ्रमण जैसी गतिविधियां भी कराई जाती हैं।
जिले के करीब 65 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में इस वर्ष लगभग 11 हजार छात्रों ने हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, आईटी, बैंकिंग, होम साइंस, सांस्कृतिक और संगीत जैसे विषयों का चयन किया है। इसमें जिले में इन विषयों को पढ़ाने के लिए 93 के करीब शिक्षक हैं। इनमें हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस,ऑटोमोबाइल और आईटी जैसे विषयों में छात्रों की अधिक रुचि देखने को मिल रही है।
अध्यापकों के अनुसार, इन विषयों में प्रैक्टिकल अधिक होने के कारण छात्रों की रुचि बढ़ रही है। स्कूलों में कार्यशालाओं के साथ कंपनियों के भ्रमण जैसी गतिविधियां भी कराई जाती हैं। पिछले दो-तीन वर्षों की तुलना में इस वर्ष करीब 15 प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों ने इन विषयों का चयन किया है।
विज्ञापन
कौशल विकास के साथ रोजगार की तैयारी
स्कूलों में विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। बाजार की मांग के अनुसार विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए स्कूलों में कौशल प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।
कोट्स
लड़कों में ऑटोमोबाइल और आईटी जैसे विषयों का अधिक चयन देखने को मिल रहा है। इन विषयों में प्रैक्टिकल जानकारी मिलने से विद्यार्थियों को आगे तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने में मदद मिलती है। -जोगिंदर, प्रधानाचार्य, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइन
लड़कियों में हेल्थ केयर और ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे विषयों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के कारण छात्रा अपना खुद का भी शुरू कर सकती है। - रेखा शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर