फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Green belt, selfie point and footpath are being developed at Kanhai Chowk

Gurugram News: कन्हैई चौक पर ग्रीन बेल्ट, सेल्फी प्वाइंट और फुटपाथ किए जा रहे विकसित

Tue, 25 Jul 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Green belt, selfie point and footpath are being developed at Kanhai Chowk
जीएमडीए ने विभिन्न स्थानों पर खाली पड़ी जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए शुरू की है योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के रास्तों पर चंद पल सुकून के बिताने के मकसद से गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) राहगीरों के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर खाली पड़ी जमीन पर रमणीक स्थान विकसित करने की पहल की है। इसका काम कन्हैई चौक पर शुरू हो गया है। यहां पर यह काम पायलट प्रोजेक्ट के बतौर शुरू किया गया है। इन स्थानों में ग्रीन बेल्ट के साथ-साथ, लैंडस्केप, बैठने के लिए स्थान, सेल्फी प्वाइंट, फुटपाथ आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
कन्हैई चौक सेक्टर-44, सेक्टर-45 और सेक्टर-52 का टी प्वाइंट है। यहां पर मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन सेंटर, गोल्फ कोर्स रोड, सेंट थॉमस रोड, सोहना रोड, आंबेडकर रोड का यातायात यहां पर आता है। पीक समय में यहां पर यातायात बढ़ जाता है। इसमें सुगमता करने के लिए यहां पर योजनाबद्ध तरीके से इंटरसेक्शन बनाए जा रहे हैं। यह काम जीएमडीए राहगीरी फाउंडेशन के साथ मिलकर कर रहा है। फाउंडेशन की को फाउंडर की सारिका पांडा कहती हैं कि इससे यहां पर यातायात को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही इन स्थानों को सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक शहर में ऐसी कई जगह हैं जहां पर अतिक्रमण हो रखा है। इस तरह के प्रोजेक्ट से यहां पर अतिक्रमण की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। यहां पर व्हीलचेयर को भी ध्यान में रखते हुए फुटपाथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed