फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Grand Community Feast on the Birth Anniversary of Balaji Maharaj

Gurugram News: बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा

Sat, 04 Apr 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Grand Community Feast on the Birth Anniversary of Balaji Maharaj
-जेजेपी नेता दिग्विजय, इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर समेत अन्य ने किया प्रसाद ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिला नूंह के कस्बा नगीना में श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव के पावन पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री 1008 बालाजी महाराज का छोटा दरबार द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जेजेपी नेता युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने शिरकत की।
उन्होंने श्री बालाजी महाराज के जन्म दिवस पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर 14वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पश्चात शाम को मशहूर भजन मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। शिवा शर्मा के निर्देशन में छोटे बच्चों द्वारा एक खूबसूरत नाटक का भी प्रस्तुत किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से आकर अनेक भक्तों ने धर्म लाभ लिया। छोटे दरबार के सेवक राहुल जैन व संध्या जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की खास भागीदारी रही। मशहूर गायकों के मधुर भजनों में लोग खूब झूमे।
विज्ञापन

कीर्तन में गोभक्त समाजसेवी योगेश हिलालपुरिया और सोहना से दयाराम चेयरमैन, इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन, जेजेपी नेता विनेश गुर्जर, जेजेपी जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन, पूर्व प्रत्याशी जान मोहम्मद, आस मोहम्मद, साकिर हुसैन सहित आचार्य तरुण भादस, जैन समाज प्रधान अनिल जैन, कपड़ा यूनियन के पूर्व प्रधान अनिल जैन, हेमराज नगीना, नंबरदार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान महावीर प्रसाद जैन समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed