{"_id":"610a83628ebc3e88b70392d5","slug":"government-land-freed-from-builder-s-possession-gurgaon-news-noi5974235178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। अतिक्रमणकारियों के हौैसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मुख्य सड़क के किनारों पर स्थित सरकारी जमीनों पर कब्जे से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में निगम प्रशासन ने बुधवार को सोहना रोड स्थित करीब 1500 वर्ग गज जमीन को एक बिल्डर के अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार के निर्देश पर जोन-4 क्षेत्र के सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) नईम हुसैन, कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार व मनदीप कुमार तथा पटवारी हरकेश की टीम पुलिस बल के साथ सोहना रोड पहुंची। यहां पर सेक्टर-48 में विपुल डेवलपर्स ने निगम की करीब 200 वर्ग गज भूमि पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रखा था। वहीं 1300 वर्ग गज भूमि को वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा था। इस जमीन की पैमाइश पटवारी हरकेश ने की।
पटवारी की पैमाइश के बाद इनफोर्समेंट टीम ने बुलडोजर की मदद से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा पार्किंग के लिए उपयोग की जा रही भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। मालूम हो कि निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने सभी संयुक्त आयुक्तों तथा इनफोर्समेंट टीम के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जोन में नगर निगम की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाएं, ताकि इन जमीनों का उपयोग बेहतर ढंग से किया जा सके।