फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government giving priority to infrastructure development: Banwari Lal

बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही सरकार : बनवारी लाल

Sat, 17 Aug 2024 02:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Government giving priority to infrastructure development: Banwari Lal
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुग्राम में किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनोखी छटा बिखेरी। उन्होंने कहा सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देकर कनेक्टिविटी से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

आजादी के अमृतकाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ढाई हजार से अधिक स्कूली बच्चों का उत्साह देखने लायक था। डीसी निशांत कुमार यादव और पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने मुख्य अतिथि का जिला स्तरीय समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी एवं गर्व का दिन है। इस दिन के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने विकसित भारत की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि गर्व से गौरव की इस सार्थक यात्रा में हरियाणा की महती भूमिका रहेगी। जिसमें गुरुग्राम जिले का विशेष स्थान होगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम न केवल हरियाणा बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आधुनिकता और विकास के शहर की विशेष पहचान रखता है। डबल इंजन सरकार सक्रिय रूप से हरियाणा के कोने-कोने में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और कनेक्टिविटी के माध्यम से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे व द्वारका एक्सप्रेस-वे जैसी देश की बड़ी सड़क परियोजनाएं इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। मिलेनियम सिटी सेंटर से ओल्ड गुरुग्राम को मेट्रो रेल से जोड़ने के लिए 5450 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य भी शुरू हो चुका है। इससे पहले डॉ. बनवारी लाल ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए वीर बलिदानियों को नमन किया।

समारोह में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुशांत लोक, सेक्टर-43 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्हाई के विद्यार्थियों द्वारा योगा व एरोबिक्स व कन्या गुरुकुल जसात की छात्राओं द्वारा मलखम्ब पर विशेष प्रस्तुति दी गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक भारत श्रेष्ट भारत थीम पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह में परेड कमांडर (एसीपी) अभिलक्ष जोशी के अलावा, मुख्यातिथि द्वारा सभी प्लाटून कमांडरों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी शो आदि प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह में मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed