Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMCBL is conducting a survey for new routes for e-buses.

Gurugram News: ई-बसों के लिए नए रूटों को लेकर सर्वे कर रहा जीएमसीबीएल

Sat, 14 Nov 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
GMCBL is conducting a survey for new routes for e-buses.
जीएमसीबीएल ​डिपो में खड़ी ई-बस। फोटो- संवाद
मई माह में 20 से अधिक रूट किए थे तैयार, नौ पर ई-बसें का संचालन किया शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने व अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी देने के लिए जीएमसीबीएल रूटों की योजना बना रहा है। जीएमसीबीएल प्रबंधन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) के नए रूट तैयार करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों की पहचान करना है, जहां यात्रियों की संख्या व सार्वजनिक परिवहन की मांग सबसे अधिक है। सर्वे के आधार पर कई रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने मई माह में करीब 20 संभावित रूट तैयार किए थे। वर्तमान में इनमें से नौ रूटों पर ई-बसों का ट्रायल व संचालन शुरू किया है। बेड़े में 71 ई-बसें शामिल हुई हैं, जिनमें से 35 ई-बसों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, 36 बसों का पंजीकरण होने के बाद शेष रूटों और नए संभावित मार्गों पर बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

जीएमसीबीएल की टीम सर्वे में सेक्टर-सोसाइटियों, औद्योगिक क्षेत्रों व मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्रियों के आवागमन के पैटर्न का अध्ययन कर रही है। इसके अलावा, द्वारका एक्सप्रेसवे और नए विकसित हो रहे सेक्टरों (सेक्टर-81 से 115) में भी बस सेवा शुरू करने के लिए स्थानीय लोगों की मांग को परखा जा रहा है। वहीं, जीएमसीबीएल द्वारा गुरुगमन सिटी बस सेवा के तहत जिले में करीब 23 रूटों पर 150 सीएनजी सिटी बसें भी संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ई-बसों के रूट तय करते समय इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिले। 36 ई-बसों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही अन्य कई रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article