{"_id":"66b6bc1acc22a48deb04764a","slug":"global-city-will-be-connected-to-sector-56-panchgaon-metro-project-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36700-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर 56-पंचगांव मेट्रो परियोजना से जुड़ेगी ग्लोबल सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर 56-पंचगांव मेट्रो परियोजना से जुड़ेगी ग्लोबल सिटी
विज्ञापन
36 किलोमीटर की परियोजना में 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे, मानेसर में लाखों कंपनी कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। सेक्टर 56 से पंचगांव मेट्रो लिंक एक्सटेंशन से ग्लोबल सिटी और न्यू गुरुग्राम के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। वहीं, मेट्रो आईएमटी मानेसर से होकर जाएगी। इससे लाखों कंपनी कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। 36 किलोमीटर की इस परियोजना में 28 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इसका फाइनल डीपीआर 31 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा।
केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ओल्ड सिटी मेट्रो परियोजना पर काम कर रही है। इसके लिए संबंधित टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार सेक्टर 56 से पंचगांव तक नई मेट्रो परियोजना के लिए राइट्स से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनवा रही है। इस परियोजना से न्यू गुरुग्राम के सेक्टर और इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) मानेसर के सेक्टर भी कवर होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित मेट्रो परियोजना काकरोला गांव से एम-15, एम-14पी-4,पी-5 और पी-7 से होते हुए जानी प्रस्तावित है। आईएमटी में मारुति सुजुकी, सुजुकी मोटर समेत कई विदेशी कंपनियों का प्लांट हैं।
बता दें कि रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव लिमिटेड (आरएमजीएल) और रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव साउथ लिमिटेड (आरएमजीएसएल) की हाल में बैठक हुई थी। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड की बैठक ली थी। बैठक में सेक्टर-56 को पंचगांव से जोड़ने वाले प्रस्तावित मेट्रो लिंक एक्सटेंशन पर चर्चा हुई थी। इसके लिए राइट्स लिमिटेड ने रूट और ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
-- --
सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी ग्लोबल सिटी
द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर ग्लोबल सिटी बसाने की योजना है। इस परियोजना को एचएसआईआईडीसी की ओर से किया जा रहा है। ढांचागत विकास से संबंधित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मल्टीनेशनल कंपनियां निवेश करने के लिए आकर्षित हों। द्वारका एक्सप्रेस-वे के नजदीक सेक्टर 36बी एवं 37बी इलाके में 1003 एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित करने की योजना है। इसमें रिहायशी क्षेत्र भी इसमें विकसित किए जाएंगे। कॉरपोरेट आफिसों और रिहायशी क्षेत्र के अलावा स्कूल, अस्पताल, होटल सहित कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। ऐसे में इससे मेट्रो जुड़ने से लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मिल सकेगी।
-- -
इन जगहों पर बनेंगे एलिवेटेड स्टेशन
इस परियोजना की डीपीआर राइट्स तैयार कर रही है और अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं दिया है। सेक्टर 56 से पंचगांव मेट्रो परियोजना में करीब 28 मेट्रो स्टेशन होंगे। सूत्रों के अनुसार सेक्टर 56, सेक्टर 61, सेक्टर 62, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर 66, सेक्टर 69, सेक्टर 70, सेक्टर 75, खेड़कीदौला, ग्लोबल सिटी, सेक्टर 88, सेक्टर 84, सेक्टर 85/89, सेक्टर 86/90, सेक्टर 91, काकरोला गांव, एम-15, एम-14, एम-9, एम-8, मानेसर, पी-4, 5, 7 और पंचगांव मेट्रो स्टेशन संभावित हैं।
-- -
सेक्टर 56 से दिल्ली जाने के लिए मेट्रो को बदलना होगा
रैपिड मेट्रो का संचालन सिकन्दरपुर से सेक्टर 56 तक किया जा रहा है। रैपिड मेट्रो की रेल लाइन का गेज और मेट्रो रेल के लाइन के गेज में अंतर है। ऐसे में गुरुग्राम मेट्रो का संचालन रैपिड रेल की लाइन पर नहीं हो सकता है। ऐसे में लोगों को सेक्टर 56 से दिल्ली जाने के लिए मेट्रो को बदलना होगा। जबकि, ओल्ड सिटी मेट्रो परियोजना में ऐसा नहीं होगा।
-- --
ओल्ड मेट्रो परियोजना
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन , पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। इसके निर्माण के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए जा रहे हैं।