{"_id":"6af4648d42e39c51460addfa","slug":"global-city-will-be-connected-to-pataudi-road-and-the-cpr-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107020-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्लोबल सिटी पटौदी रोड और सीपीआर से जुड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्लोबल सिटी पटौदी रोड और सीपीआर से जुड़ेगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सैनी ने 14वीं स्टेट प्रगति पोर्टल की बैठक में 75 करोड़ परियोजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 14वीं स्टेट प्रगति पोर्टल (एसपीपी) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रदेश की 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा और ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं की प्रगति जांची गई।
बैठक में गुरुग्राम के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट (फेज-1) की प्रगति की समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है। पटौदी रोड और सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) से जोड़ने वाली सड़कों के टेंडर पूरे हो गए हैं। इन सड़कों से ग्लोबल सिटी तक आवागमन बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने ईएमसी सोहना और आईएमटी सोहना की प्रगति भी जांची। ईएमसी सोहना परियोजना में 77 फीसदी प्रगति दर्ज की गई है। यहां सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है।
ऊर्जा परियोजनाओं की भी समीक्षा की
आईएमटी सोहना परियोजना में 70 फीसदी प्रगति हासिल हुई है। यहां वाटर वर्क्स टावर और मुख्य सड़कों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने आरडीएसएस योजना के तहत ऊर्जा परियोजनाओं की भी समीक्षा की। सोहना प्रभाग में बिजली वितरण प्रणाली की हानि कम करने से संबंधित कार्य 93 फीसदी पूरा हो गया है।