{"_id":"66de1a376d9b455f620221a4","slug":"gl-sharma-returns-home-joins-hands-with-congress-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38790-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएल शर्मा की घर वापसी, कांग्रेस का हाथ थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएल शर्मा की घर वापसी, कांग्रेस का हाथ थामा
विज्ञापन
नई दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाकर किया कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने रविवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नई दिल्ली में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी निवास पर जीएल शर्मा को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। हुड्डा ने जीएल शर्मा की घर वापसी पर खुशी व्यक्त की और कहा कि शर्मा उचित समय पर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
पार्टी उन्हें प्रदेश में उनके सियासी कद के लिहाज से पूरा मान-सम्मान और स्थान देगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने जीएल शर्मा के समर्थकों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस में आने के बाद अब उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।