{"_id":"64a58597c29534bf0304dc54","slug":"girl-students-will-not-get-reservation-on-seats-in-third-merit-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8954-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीसरी मेरिट में छात्राओं को नहीं मिलेगा सीटों पर आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीसरी मेरिट में छात्राओं को नहीं मिलेगा सीटों पर आरक्षण
Wed, 05 Jul 2023 08:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
तीसरी मेरिट में छात्राओं को नहीं मिलेगा सीटों पर आरक्षण
- चौथी मेरिट सूची में आईटीआई की सभी सीट सामान्य श्रेणी में होगी तब्दील
- सात जुलाई को जारी होगी आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सात जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद सात से 11 जुलाई तक मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन करके 12 जुलाई तक फीस जमा कराने का समय दिया जाएगा। दो मेरिट सूची के उपरांत विभिन्न ट्रेड में छात्राओं को मिलने वाला 30 फीसदी आरक्षण खत्म हो जाएगा। तीसरी मेरिट सूची से छात्राओं को सीटों पर दाखिलों के लिए आरक्षण नहीं मिलेगा।
तीसरी मेरिट सूची के बाद अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए भी आरक्षण खत्म हो जाएगा। चौथी मेरिट सूची में सभी रिक्त सीटों पर सिर्फ सामान्य श्रेणी के तहत दाखिले होंगे। शहर के एमजी रोड स्थित राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सेक्टर-14 में 904 सीटों में 40 फीसदी सीट सामान्य वर्ग और 60 फीसदी सीट विभिन्न आरक्षण श्रेणी के तहत हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फीसदी, एससी वर्ग के लिए 20 फीसदी, बीसीए वर्ग के लिए 16 फीसदी, बीसीबी वर्ग के लिए 11 फीसदी व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए तीन फीसदी सीटे आरक्षित हैं। तीन मेरिट सूची के बाद जितनी सीट रिक्त बचेंगी, उन पर सामान्य श्रेणी के तहत दाखिला प्रक्रिया चलेगी। वहीं, राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14 में 252 सीटों में से तीन मेरिट के बाद रिक्त सीटों पर सामान्य श्रेणी की छात्राओं को चाैथी मेरिट सूची में जगह मिलेगी।
राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने बताया कि सात जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। सोमवार व मंगलवार को जिन बच्चों ने पोर्टल पर ट्रेड में बदलाव करने का समय दिया गया था। दूसरी मेरिट सूची के बाद छात्राओं और तीसरी मेरिट सूची के बाद अन्य वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण खत्म हो जाएगा।