फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl students will be given training to drive two wheelers in ITI

Gurugram News: आईटीआई में छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 12 Jun 2023 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 12 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girl students will be given training to drive two wheelers in ITI
आईटीआई में छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से जल्द ही इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। निर्देश जारी होने के बाद शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्राओं को साइकिल, स्कूटी व मोटरसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गुरुग्राम की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने राजकीय महिला आईटीआई को कई साल पहले लगभग 10 साइकिल, पांच स्कूटी व तीन मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थीं। इसके लिए महिला आईटीआई संस्थान के पिछले हिस्से में दोपहिया वाहन का प्रशिक्षण देने के लिए ट्रैक भी बनाया गया था। जहां पर छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा था।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान दोपहिया वाहन निर्माता एक कंपनी ने स्कूटी व मोटरसाइकिल को वापस ले लिया था। अब नए शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को दोबारा दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। विभाग की ओर से निर्देश जारी होने के बाद संबंधित कंपनी से संपर्क किया जाएगा, ताकि संस्थान को दोपहिया वाहन दोबारा उपलब्ध कराए जा सकें। जिन छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाना नहीं आता है उन्हें पहले साइकिल चलाना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्जन
आईटीआई की छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दोबारा शुरू करने की योजना है। संस्थान में वाहनों की व्यवस्था होने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहिया वाहन चलाना सिखाने के साथ ही छात्राओं को रोड सेफ्टी और यातायात नियमों का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। - जेपी यादव, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed