{"_id":"655ba3d84d9f91a0dd021568","slug":"girl-crossing-expressway-dies-in-accident-another-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18938-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक्सप्रेसवे पार कर रही युवती की हादसे में मौत, दूसरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक्सप्रेसवे पार कर रही युवती की हादसे में मौत, दूसरी घायल
विज्ञापन
एंबीयंस मॉल स्थित केएफसी में खाना पैक करने का काम करती थी
केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित शंकर चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नामी रेस्त्रां में काम करने वाली युवती की मौत हो गई। जबकि, सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुट गई है।
बलिया यूपी निवासी शिखा रंगपुरी दिल्ली में किराए पर रहकर केएफसी रेस्त्रां एंबीयंस माॅल गुरुग्राम में करीब एक साल से खाना पैकिंग का काम करती है। पीड़िता से साथ बलिया यूपी की दुरगेश्वरी (22) भी काम करती थी। दोनों 17 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे रेस्टोरेन्ट से पैदल शंकर चौक पहुंची। पीड़िता शिखा ने बताया कि दोनों करीब 9:30 बजे एक्सप्रेसवे को पार कर रही थी, अभी एक वाहन गुरुग्राम की ओर से तेज गति से आया और दोनों टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिखा को घर जाने की अनुमति दे दी, जबकि दुरगेश्वरी को सिर, पैरों व कमर पर चोटे होने से रेफर कर दिया और उसके परिजनों ने सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करा दिया। रात में उपचार के दौरान दुरगेश्वरी की सफदरजंग हस्पताल दिल्ली में मौत हो गई। रविवार को उद्योग विहार थाना पुलिस ने शिखा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
154 राहगीरों की हो चुकी है मौत
शहर में पर्याप्त फुट ओवर ब्रिज और फुटपॉथ नहीं होने से लोगों को थोड़ी सी असावधानी लोगों को भारी पड़ जाती है। इस साल अक्तूबर तक करीब 154 राहगीरों की मौत हो चुकी है। इसमें जनवरी में 17, फरवरी में नौ, मार्च में 17, अप्रैल-11, मई-15, जून-16,जुलाई-19, अगस्त-14, सितंबर-15 और अक्तूबर में 20 राहगीरी की मौत हो चुकी है। पुलिस विभाग की ओर से एनएच पर सिरहौल टोल, एंबीयंस मॉल व शंकर चौक ब्लैक स्पॉट में शामिल है। इन जगहों पर हादसे रोकने के लिए उपाय उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट-
सड़क हादसे-
साल- दर्ज केस-मौत-घायल
नवंबर-2022-884-374-702
16 नवंबर-2023-933-400-801