फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girisha of Maharashtra, Satvik of Odisha on top

Gurugram News: महाराष्ट्र की गिरिशा, ओडिशा का सात्विक शीर्ष पर

Sat, 21 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Girisha of Maharashtra, Satvik of Odisha on top
अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रज्ञानम में चल रहीं 38वीं राष्ट्रीय अंडर-9 आयु वर्ग की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के नौवें राउंड के बाद लड़कियों में महाराष्ट्र की गिरिशा प्रसन्ना पै व लड़कों में ओडिशा के सात्त्विक स्वैन शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि अभी दो राउंड और खेलने बाकी हैं।



दि हरियाणा चैस एसोसिएशन के चेयरमैन व टूर्नामेंट के डायरेक्टर एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को नौवें राउंड के बाद लड़कियों के वर्ग में गिरिशा नौवें राउंड के बाद एक मैच ड्राॅ होने पर 8.5 अंक लेकर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। कर्नाटक की नक्षत्र गुमुदवल्ली आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है जबकि तेलंगाना की साई अंशिता पुव्वाला 7.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

गुजरात की रायना अजय पटेल, तेलंगाना की सैय्यद रौदाह, वमंशिका बोगा, कर्नाटक की देदीप्या बवूरापल्ली और वेस्ट बंगाल की अर्पितांगशी भट्टाचार्य 7 अंकों के साथ चुनौती दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में ओडिशा के सात्त्विक स्वैन 8.5 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि कर्नाटक के आद्विक अभिनव कृष्णा 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्ट बंगाल के अनिकेत दास और उत्तर प्रदेश के कविश सक्सेना 7.5 अंकों के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
तमिलनाडु के तामिज्ह अमुधन, इन्बा दिनेश बाबू, तेलंगाना के डिविथ रेड्डी अदुल्ला, श्रेयान थिप्पारती, कर्नाटक के अयान फुटाने, वेस्ट बंगाल के आयन गुप्ता, रिद्धिमान दत्ता, मध्य प्रदेश के समृद्ध खरे और दिल्ली के ह्रदय गर्ग 7 अंकों के साथ शीर्ष पर आने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

शनिवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। इसमें कॉमनवेल्थ चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष और एशियन चैस फेडरेशन के उपाध्यक्ष भारत सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण करेंगे।


इस अवसर पर दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट विष्णु भगवान कश्यप, राजपाल चौहान, डॉक्टर सुनील त्रिपाठी, प्रज्ञानम स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा निकोडेमस, ऑपरेशन हेड मोनिका, हेमंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed