{"_id":"6a25d6dd3134a3935b09573c","slug":"german-language-preparation-will-start-in-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-90576-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगी जर्मन भाषा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगी जर्मन भाषा की तैयारी
विज्ञापन
23 शिक्षकों का चयन, मास्टर ट्रेनर के रूप में निभाएंगें भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुग्राम से 23 शिक्षकों का चयन जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। चयनित शिक्षकों को जर्मन भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण जर्मम दूतावास के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक आगे चलकर मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगें और जिले के अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों को जर्मन भाषा सीखने में मदद करेंगें। हाल ही में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। अधिकारियों को प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षण में उपयोग होने वाले संसाधनों और उपकरणों की जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों जर्मन भाषा से परिचित कराया जाएगा।
-- -- -- -- --
जर्मन सीखने के लाभ
- बेहतर करियर और रोजगार के अवसर:
जर्मन दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत में भी हज़ारों जर्मन कंपनियां (जैसे ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, और आईटी क्षेत्र में) काम कर रही है। जर्मन भाषा जानने वाले पेशेवरों की बाज़ार में बहुत मांग है, जिससे वेतन और करियर में अच्छी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा और अनुसंधान: जर्मनी विश्व स्तरीय शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र है। यहां के कई शीर्ष विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा (विशेष रूप से इंजीनियरिंग और विज्ञान में) लगभग मुफ़्त है और जर्मन भाषा जानने वाले छात्रों के लिए अवसरों के द्वार खुल जाते हैं।
वैश्विक स्तर पर व्यापक पहुंच: जर्मन, यूरोपीय संघ (ईयू) में सबसे अधिक बोली जाने वाली मूल भाषा है। दुनिया भर में लगभग 10 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।