फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Genpact underpass to remain closed on Sunday night.

Gurugram News: जेनपैक्ट अंडरपास रविवार रात को रहेगा बंद

Sat, 13 Jun 2026 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Genpact underpass to remain closed on Sunday night.
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित जेनपैक्ट अंडरपास रविवार 14 जून की रात को बंद रहेगा। इसे लेकर शुक्रवार को यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि रविवार रात 11 बजे से अल सुबह 4 बजे तक ये अंडरपास बंद रहेगा। यहां पर स्पीड मापने वाले रडार और एएनपीआर कैमरे लगाए जाने हैं। इसके चलते अंडरपास का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अंडरपास की बजाय सभी वाहन चालक अंडरपास में न जाकर ऊपर साइड में बनी मुख्य सड़क का उपयोग कर सकते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील करने के साथ ही निर्देश भी दिए हैं। इसमें कहा गया है कि असुविधा से बचने के लिए अपने सफर की योजना पहले से बनाएं। मार्ग पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और साइनेज का पालन करें। सुरक्षित यात्रा के लिए गति सीमा का विशेष ध्यान रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed