फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage was picked up from the market and roads, campaign was conducted in all four zones

Gurugram News: बाजार और सड़कों से उठाया कचरा, चारों जोन में चला अभियान

Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Garbage was picked up from the market and roads, campaign was conducted in all four zones
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे शहर स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को टीमें चारों जोन में सक्रिय रहीं। संयुक्त आयुक्तों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाकर मुख्य सड़कों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन




जोन-1 में संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार की अगुवाई में स्वच्छता कर्मियों ने हीरो होंडा चौक से बख्तावर चौक तक सफाई कार्य किया। जोन-2 में संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार के नेतृत्व में सफाई टीमों ने श्याम बाबा चौक, धनकोट से शोभा सिटी तक सडक़ की सफाई की।
विज्ञापन




जोन-3 में संयुक्त आयुक्त डाॅ. जयवीर यादव की मौजूदगी में ओल्ड रेलवे रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जोन-4 में संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक के नेतृत्व में सिग्नेचर टावर चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक सडक़ सफाई की गई। साथ ही सेक्टर-27 सामुदायिक केंद्र के अंदर-बाहर की सफाई भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि यह विशेष शहर स्वच्छता अभियान रविवार को निगम कार्यालयों व मार्केट क्षेत्रों से शुरू किया गया था, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed