{"_id":"65bbf6f6b42353aad906a0c4","slug":"garbage-disposal-work-should-be-done-expeditiously-municipal-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24512-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के निष्पादन का कार्य तेजी से किया जाए : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के निष्पादन का कार्य तेजी से किया जाए : निगमायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि बंधवाड़ी में पुराने कूडे़ (लीगेसी वेस्ट) के निष्पादन कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए। इसके तहत अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नई एजेंसियां जल्द से जल्द अपने प्लांट स्थापित करके निष्पादन का कार्य शुरू कर दें। अधिकारियों ने बताया कि लीगेसी वेस्ट निष्पादन के लिए छह एजेंसियों को कार्य अलॉट किया हुआ है।
अधिकारियों ने निगमायुक्त को बताया कि नई एजेंसियां वहां पर प्लांट स्थापित करने का कार्य कर रही हैं, अगले एक सप्ताह में निष्पादन कार्य शुरू करने की योजना है। सभी एजेंसियां अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रतिदिन लीगेसी वेस्ट निष्पादन कार्य शुरू कर देंगी। निगमायुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि पूरी क्षमता के साथ कार्य किया जाए और प्रतिदिन निष्पादन की रिपोर्ट भेजी जाए। इसके साथ ही बंधवाड़ी साइट पर पड़े लीचेट को 10 फरवरी तक खाली करवाने के निर्देश निगमायुक्त द्वारा दिए गए। उन्होंने संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार से कहा कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे।