फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangster Binder Gurjar killed his henchman Ashok to trap the adversary

विरोधी को फंसाने के लिए गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने की थी अपने गुर्गे अशोक की हत्या

Sun, 27 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gangster Binder Gurjar killed his henchman Ashok to trap the adversary
गुरुग्राम। साल 2015 में अपने विरोधी संदीप गाडोली को फंसाने के लिए गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने अपने गुर्गे अशोक की हत्या की थी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा 19 दिसंबर को मुंबई जेल से रिमांड पर लाए गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ने यह खुलासा किया है। रविवार को रिमांड पूरा होने के बाद एसटीएफ ने बिंदर गुर्जर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। आठ दिन की पुलिस रिमांड के दौरान गैंगस्टर ने 10 हत्या समेत एक हत्या का प्रयास व एक रंगदारी के मामले का खुलासा किया है। एसटीएफ ने इन सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी मामलों में कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूरी योजना बनाकर अशोक को अपने साथ दिल्ली ले गया था। वापस आने के बाद उसने ही अशोक को गोली मारी थी। इस मामले में गैंगस्टर संदीप गाडोली का हाथ होने का अशोक के परिजनों को यकीन दिला दिया था। साजिश के तहत ही उसने संदीप व उसके गुर्गों के खिलाफ अशोक के परिजनों से केस दर्ज कराया था। पुुलिस के मुताबिक, तीन अक्तूबर की रात को अशोक की हत्या के बाद अगले ही दिन गैंगस्टर संदीप गाडोली के गुर्गे मनीष खुराना पर जानलेवा हमला होने के साथ ही गैंगवार शुरू हो गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने दोनों गैंग पर लगाम कसने के लिए सख्ती शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अशोक की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा मुंबई गई थी जहां गैंगस्टर संदीप गाडोली का एनकाउंटर हो गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस एनकाउंटर करने वाली गुरुग्राम अपराध शाखा की टीम के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई पुलिस की पूछताछ के दौरान पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर बिंदर गुर्जर की संलिप्तता पाई गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस बिंदर गुर्जर को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई थी। इसके बाद से ही बिंदर मुंबई जेल में बंद था। जहां से एसटीएफ उसे 19 दिसंबर को गुरुग्राम लेकर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे आठ दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed