फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gang stealing e-rickshaw and selling it in Delhi exposed

दिल्ली के ध्यानार्थ : ई-रिक्शा चोरी कर दिल्ली में बेचने वाले गिरोह का खुलासा

Mon, 26 Aug 2024 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gang stealing e-rickshaw and selling it in Delhi exposed
सीआईए की टीम ने गिरोह के पांच लोगों को भेजा जेल, 57 ई-रिक्शा बरामद
विज्ञापन

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने रात में चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा चोरी कर दिल्ली में बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सीआईए सेक्टर दस की टीम ने तीन माह के भीतर गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा है। इसमें तीन ई रिक्शा चोरी करने के आरोपी शामिल हैं, जबकि दो आरोपी चोरी का माल खरीदकर उसका नंबर मिटाकर किराये पर चलवाने वाले शामिल हैं। पुलिस टीम ने 57 ई-रिक्शा बरामद किया है।
अपराध शाखा 10 की टीम ने तीन माह के भीतर शहर से चोरी होने वाले ई रिक्शा को बेचने व चलवाने वाले गिरोह को खुलासा किया है। इसमें तीन आरोपी अवधेश, कृष्ण मुरारी व रघु उर्फ मुकेश जिला भिंड, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यह ई रिक्शा चोरी होने के बाद दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले मनीष व ओमबीर के हाथ बेचते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ई रिक्शा चोरी होने के बाद दोनों आरोपियों की ओर से पार्ट आपस में बदल दिया जाता था। तीन लाख रुपये तक की कीमत के ई रिक्शा को चोरों से 10 हजार रुपये में खरीदकर वह 300 रुपये रोजाना की दर से चलवाते थे। दोनों आरोपियों का दिल्ली के नांगलोई में अपना मकान है। पुलिस को छानबीन में पता चला कि लगातार ई रिक्शा चाेरी हो रहा है। कैमरे में जब फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि अपाचे बाइक से दो लोग आते हैं। घर के बाहर चार्जिंग में लगे ई रिक्शा को चोरी करके ले जाते हैं। उनकी ओर से मामूली रकम में उन्हें आगे बेचा जाता है। पुलिस ने ओमबीर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर 15 ई रिक्शा शुक्रवार को ही बरामद किया है।
विज्ञापन


वर्जन

अपराध शाखा दस की टीम ने ई रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा किया है। जानकारी के बाद पुलिस आयुक्त की ओर से दिल्ली पुलिस को पत्र भी लिखा गया है। - वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed