{"_id":"660c6a0ea8a2b06d58045194","slug":"gang-committing-fraud-in-the-name-of-online-gaming-and-investment-busted-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28357-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आनलाइन गेमिंग व निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आनलाइन गेमिंग व निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
सरगना सहित आठ गिरफ्तार, 28 मोबाइल फोन व 3 लैपटॉप बरामद कर कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आनलाइन गेमिंग में ज्यादा फायदे का प्रलोभन देकर अलग-अलग कंपनियों में गेम खिलाने तथा निवेश कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सरगना सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 28 मोबाइल फोन व 3 लैपटॉप बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर ईस्ट थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार को सूचना मिली कि सेक्टर 52, गुरुग्राम में गेमिंग में निवेश के बदले ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर रुपये निवेश कराने के नाम पर ठगी का गिरोह चल रहा है। जिस पर एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशन में गठित टीम ने सेक्टर-52 स्थित कार्यालय पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने पाया कि इस कार्यालय को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिसमें आरोपियों द्वारा अलग-अलग गेम खिला कर निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी करके ठगी करना पाया गया। टीम ने संचालक सहित आठ आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान गिरोह के सरगना फतेहाबाद के 42 वर्षीय सुनील कुमार , फतेहाबाद के पवन, अर्शदीप, तरुण, सिरसा के पारसदीप, हिसार के दीपक, जींद के हिमांशु व जम्मू कश्मीर के राजेंद्र के रूप में हुई।
वेतन व कमिशन पर काम करते थे आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी 18 से 25 साल तक के युवा हैं। आरोपी सुनील धोखाधड़ी के गिरोह का सरगना है। इस गिरोह का एक सदस्य श्रीलंका से भी इस तरह की अवैध गतिविधियां चलाता है। सुनील ने आरोपियों को वेतन और कमीशन पर रखा हुआ है और ठगी गई राशि में से 2 प्रतिशत रुपये भी देता था। सुनील पिछले 1 वर्ष से अपने एक अन्य साथी तथा आरोपियों के साथ मिलकर यह काम कर रहा है। ये खुद को विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी बताकर लोगों से बातचीत करके और उनको ऑनलाइन गेमिंग तथा निवेश करने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
फतेहाबाद का पूर्व पार्षद व समाज सेवी है सरगना
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि गिरोह का सरगना सुनील उर्फ सोनू है। जो फतेहाबाद का रहने वाला है। यह पूर्व पार्षद है। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ इसका उठना-बैठना था। इसकी जिले में अच्छे समाज सेवी के रूप में पहचान होती है। साइबर पुलिस की टीम ने सोमवार की शाम को इसके एक ठिकाने से दबोचा था। जिसके बाद सत्ता के गलियारों में इसकी गिरफ्तारी की चर्चा होने लगी थी।