फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   From the market to the locality, inflation hits

Gurugram News: मंडी से लेकर मोहल्ले तक महंगाई की मार

Sat, 13 Sep 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
From the market to the locality, inflation hits
बारिश से फसल खराब होने से मंडियों में सब्जियों की आपूर्ति घटी, बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में हुई भारी बारिश के बाद सब्जियों की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। इस कारण मंडी से लेकर मोहल्ले तक लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सब्जी मंडियों में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, भिंडी, लौकी, तोरई जैसी आम सब्जियों के दाम सामान्य से अधिक हो गए हैं।
बारिश से खेतों में फसल खराब हो जाने और परिवहन में बाधा आने से मंडियों में सब्जियों की आपूर्ति घट गई है। इसका सीधा असर आम आदमी के रसोई बजट पर पड़ा है। महंगाई के चलते लोगों को मजबूरी में सब्जियों की मात्रा कम करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में झाड़सा मंडी और सदर बाजार स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों ने 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौैसमी सब्जियों में अधिक बदलाव देखने को मिला है। सिर्फ सब्जियां ही नहीं फलों के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। दुकानदारों की मानें तो अगले दस दिनों में आलू और फलों के दामों के बढ़ने की संभावना है। आगामी दिनों में नवरात्रों की शुरुआत होते ही केले, सेब, कीवी, अनार समेत अन्य फलों की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी पहले अब
बैंगन 40 60
शिमला मिर्च 100 120
लौकी 30 60
तोरई 50 70
टिंडा 60 100





कोट्स



हाल ही में हुई बारिश के कारण सब्जियों की आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिससे बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। आगामी त्योहारों के चलते मांग और बढ़ेगी, जिससे सब्जियों के दाम और चढ़ने की संभावना है। - सतेंद्र, दुकानदार


हाल ही में लौकी, टिंडा, शिमला मिर्च, कटहल और तोरई जैसी मौसमी सब्जियों के दामों में 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन दिनों बाजारों में सब्जियों की मांग में भी गिरावट देखने को मिली है। - अजय पाल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed