{"_id":"60329bff8ebc3ee95523ae6a","slug":"from-the-first-zonal-para-shooting-competition-23-gurgaon-news-noi567067699","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी से शुरू होगी पहली जोनल पैरा शूटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फरवरी से शुरू होगी पहली जोनल पैरा शूटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
गुुरुग्राम। कादरपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) केंद्र में 23 फरवरी से पहली जोनल पैरा शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सीआरपीएफ अकादमी के निदेशक व अतिरिक्त महानिदेशक केएस भंडारी करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पैरा ओलंपियन व पैरा कमेटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन दीपा मलिक मौजूद रहेंगी।
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने पैरा शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की है, जिसमें सीआरपीएफ के शूटरों के साथ ही पूरे देश से पैरा शूटर हिस्सा लेंगे। पैरा शूटर खिलाड़ियों के लिए यह पहली प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन की जिम्मेदारी सीआरपीएफ शूटिंग टीम की राष्ट्रीय कोच व प्रबंधक सर्वेश तोमर को दी गई है।
जोनल स्तर की इस प्रतियोगिता में सीआरपीएफ के चारों जोन के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मालूम हो कि सीआरपीएफ के कादरपुर स्थित समूह केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनी हुई है, जिसमें कामनवेल्थ की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो चुकी हैं। सीआरपीएफ की राष्ट्रीय टीम कादरपुर शूटिग रेंज में ही प्रैक्टिस करती है। शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 27 फरवरी को होगा, जिसमें देशभर के 120 पैरा खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।