फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of Rs 66 lakh in the name of task on Telegram

Gurugram News: टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 66 lakh in the name of task on Telegram
गुरुग्राम। टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में मानेसर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वाटिका सिटी निवासी दीपशिखा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को कंपनी सोशल पंगा की कर्मचारी तनुजा हरि ने एक टेलीग्राम समूह में शामिल होने के लिए संपर्क किया। उसने संदेश भेजा कि यू-ट्यूब चैनलों की सदस्यता लेनी होगी और प्रति सदस्यता 100 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस पर टेलीग्राम पर कार्य समूह में शामिल होकर 5000 रुपये का निवेश किया। कुछ सिस्टम समस्या के कारण पैसा फंस गया और अमृता नाइक कर्मचारी ने बताया कि सोशल बीट डिजिटल मार्केटिंग कंपनी से पैसा वापस पाने के लिए और अधिक कार्य करना होगा। पैसा वापस पाने के लिए एक के बाद एक प्रयास किए, जिसके कारण उनके सभी फंड करीब 66 लाख रुपये उनके सिस्टम में फंस गए। कंपनी और 20 लाख का भुगतान करने के लिए कह रही है। उनका कहना हैं कि टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed