{"_id":"67dc7365a6fccb0b9c05b640","slug":"fraud-of-rs-163-crore-in-the-name-of-selling-a-plot-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53382-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लॉट बेचने के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लॉट बेचने के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
- पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर युवक द्वारा 1.63 करोड़ रुपयों की ठगी को अंजाम दिया है। युवक ने पीड़ित को झांसे में लेकर आश्वासन दिया कि प्लॉट की एसजीपीए उसकी मां ने उसे दे रखी है, जो बैंक के लॉकर में रखी है। युवक की बातों में आकर पीड़ित ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2022 तक कई बार में 1.63 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी ने प्लॉट नाम नहीं किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
सुशांत लोक-1 निवासी अरुण अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में गौरव मेहरा ने उनसे प्लॉट को लेकर संपर्क किया था। गौरव मेहरा ने अरुण अरोड़ा को बताया कि सुशांतलोक-1सी ब्लॉक में उनकी मां सरोज मेहरा का प्लॉट है, जिसको वह बेचना चाहता है। इस प्लॉट की स्पेशल पावर ऑफ अटार्नी सरोज मेहरा ने गौरव मेहरा के नाम की हुई है। अरुण अरोड़ा प्लॉट लेने के लिए तैयार हो गया। शुुरुआत में उन्होंने 30 लाख रुपये गाैरव मेहरा को दिए।
अरुण अरोड़ा ने गौरव से एसजीपीए की कॉपी देने के लिए कहा तो उनसे कहा गया कि वह अभी बैंक के लॉकर में है। जल्द ही वह इसकी कॉपी उसे दे देगा। गौरव मेहरा बार-बार अरुण अरोड़ा के पास आता रहा और उसे झांसा देता रहा। इसी बीच अप्रैल 2002 से अगस्त 2022 के दौरान गौरव मेहरा ने अरुण अरोड़ा से लगभग 15 बार में प्लॉट की एवज में कुल 1.63 करोड़ ले लिए। जब रजिस्ट्री कराने की बात की गई तो गौरव मेहरा व सरोज मेहरा हस्ताक्षर करने नहीं पहुंचे। अरुण अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों ने प्लॉट बेचने का लालच देकर उनसे मेहनत की कमाई ठग ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।