फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of Rs 13 lakh 44 thousand from a young man in the name of investment

निवेश के नाम पर युवक से 13 लाख 44 हजार रुपये की ठगी

Fri, 11 Dec 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 13 lakh 44 thousand from a young man in the name of investment
गुरुग्राम। अंजना कॉलोनी निवासी एक युवक से निवेश के नाम पर 13 लाख 44 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित मनोज कुमार ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनोज कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवीलाल कॉलोनी निवासी कुलदीप शास्त्री से उसकी 2018 से जान-पहचान थी। आरोप है कि कुलदीप ने उसे रकम निवेश करने की बात कही थी। बातों में आकर उसने 2 साल में कुलदीप के बैंक खाते में 13 लाख 44 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए, लेकिन उसके बाद से कुलदीप न तो फोन कॉल का जवाब दे रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, सुशांत लोक थाना अंतर्गत निवासी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस, एसई) के एक रिटायर्ड अधिकारी से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी राजेंद्र कुमार बहुगुणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 15 सितंबर को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने पॉलिसी मैच्योर होने की बात कहते हुए उसके निवेश का सुझाव दिया। साथ ही बताया कि निवेश करने से उन्हें मेडिक्लेम व कोविड का इलाज भी निशुल्क मिलेगा। इस पर राजेंद्र कुमार ने फोन करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में चार बार में 83500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब वह व्यक्ति फोन ही नहीं उठा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed