फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of five lakh rupees by saying that there is narcotics in fake parcel

Gurugram News: फर्जी पार्सल में नशीला पदार्थ होने की बात कहकर पांच लाख रुपये की ठगी

Mon, 28 Aug 2023 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakh rupees by saying that there is narcotics in fake parcel
फर्जी पार्सल में नशीला पदार्थ होने की बात कहकर पांच लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने महिला को फर्जी पार्सल में नशीला पदार्थ का हवाला देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला के मोबाइल नंबर का 40 बैंक खातों से लिंक होने का हवाला देकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
सुशांत लोक में रहने वाली महिला के अनुसार 19 अगस्त की दोपहर उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह कूरियर कंपनी फेडेक्स से बात कर रहा है। आरोपी ने महिला को बताया कि आपने जो मुंबई से ताइवान के लिए पार्सल बुक किया था, उसे रोक दिया गया है, क्योंकि उसमें नशीला पदार्थ मिला है। महिला ने कहा कि मैंने कोई पार्सल बुक नहीं किया है तो आरोपी ने कहा कि शायद आपका मोबाइल नंबर व आधार नंबर किसी ने प्रयोग कर ये पार्सल बुक कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने कहा कि हमने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करा दी है, जिसके बाद कॉल को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करना बताकर एक अन्य व्यक्ति से बात कराई। फिर उसने नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट में कॉल ट्रांसफर कर दी। फिर स्काइप वीडियो कॉल के जरिये महिला से बात कर बताया गया कि आपके आधार नंबर का प्रयोग कर फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोपी ने कहा कि 40 बैंक खातों से आपका आधार नंबर लिंक है और पूछताछ करने लगा। आरोपी ने अपना पुलिस का आई कार्ड भी वीडियो कॉल पर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed