फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud of crores by taking bank loan, raids conducted at 11 places

Gurugram News: बैंक लोन लेकर करोड़ की हेराफेरी 11 ठिकानों पर छापेमारी

Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud of crores by taking bank loan, raids conducted at 11 places
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुग्राम ज़ोनल कार्यालय ने 10 सितंबर को मि हाईथ्रो पावर कारपोरेशन लिमिटेड और उसकी समूह कंपनियों से जुड़े 11 आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चेन्नई में की गई। ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी और उसके निदेशकों ने बैंकों से भारी भरकम ऋण लेकर जनता के धन की हेराफेरी की। इस धोखाधड़ी से बैंकों को लगभग 346 करोड़ रुपये (साल 2009 से 2015 के बीच) का नुकसान हुआ। जांच के अनुसार कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक से 168 करोड़, यूनियन बैंक से 56 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक से 78 करोड़ और कोटक महिंद्रा बैंक से 44 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। बाद में कंपनी ऋण चुकाने में नाकाम रही और इसे एनपीए घोषित कर दिया गया। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए, जिनमें कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, कर्ज का ब्यौरा, निवेशकों की जानकारी, ऑडिट रिपोर्ट और अन्य कागज़ात शामिल हैं। साथ ही कंपनी से जुड़े लोगों के कई बैंक खाते भी फ्रीज़ किए गए, जिनमें 55 लाख रुपये से अधिक की राशि पाई गई। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed