फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud arrest

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 27 हजार निकालने का आरोपी धरा

Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud arrest
गुरुग्राम। कंपनी के कर्मचारी को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलने व बैंक खाते से 27 हजार रुपये निकालने वाले आरोपी को अपराध शाखा मानेसर ने बिनौला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पलवल के गांव अलीमेव निवासी शकील खान के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी एटीएम बूथ के आसपास दिनभर घूमते रहते थे। वह ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिन्हें एटीएम के संदर्भ में अधिक जानकारी न हो। उनकी मदद के बहाने उन्हें बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल देते थे और धोखे से उनका पासवर्ड भी पूछ लेते थे। व्यक्ति के जाने के बाद वह तुरंत ही एटीएम से रुपये निकालकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी के साथियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के गांव पभोसा निवासी ऋतु देवी ने बताया था कि वह गांव बिनौला के पास एक कंपनी में कार्यरत है। 22 अक्तूबर को वह रुपये निकालने के लिए पास ही एटीएम में गई थी। यहां पहले से दो युवक मौजूद थे जिन्होंने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। युवती के जाते ही उसके खाते से 27 हजार रुपये निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस पर युवती ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed