Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram to pick up pace: Cloverleaf to be built at Vatika Chowk

रफ्तार पकड़ेगा गुरुग्राम: वाटिका चौक पर बनेगा क्लोवरलीफ

Wed, 25 Nov 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Gurugram to pick up pace: Cloverleaf to be built at Vatika Chowk
पांच प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
विज्ञापन

नंबर गेम - 820.83 करोड़ होंगे खर्च
नंबर गेम - 15 किमी एलिवेटेड होगा एसपीआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाटिका चौक पर एसपीआर (दक्षिणी पेरिफेरल रोड) और सोहना हाईवे (एनएच-248A) के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए 820.83 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेड सेपरेटेड इंटरचेंज (क्लोवर लीफ) बनाया जाएगा। इसके निर्माण से एसपीआर, सोहना रोड, राजीव चौक, एनएच-48 और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर आने-जाने वाले वाहनों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को इसकी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
प्रदेश सरकार की दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित घाटा रोड तक एसपीआर के 15 किमी हिस्से को एलिवेटेड निर्माण की योजना है। पहले चरण में खेड़कीदौला से वाटिका चौक तक एलिवेटेड करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके निर्माण पर करीब 776.19 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एसपीआर के इस हिस्से को आठ लेन का एलिवेटेड बनाया जाएगा। दूसरे चरण चरण में वाटिका चौक पर क्लोवर लीफ का निर्माण होना है। जबकि, तीसरे चरण में वाटिका चौक से घाटा तक एलिवेटेड निर्माण होना है और डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार वाटिका चौक पर एसपीआर और सोहना रोड के बीच कई दिशाओं में एलिवेटेड लूप और रैंप बनाए जाएंगे। एसपीआर से सोहना की ओर, राजीव चौक से एसपीआर-एनएच-48 की ओर और घाटा से राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा। इसी तरह सोहना और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर से एसपीआर तथा एनएच-48 की तरफ आने वाले वाहनों के लिए भी रैंप बनाए जाएंगे। परियोजना में सेक्टर-48 और सेक्टर 49 के आसपास अप और डाउन रैंप, सर्विस रोड, फुटपाथ, ड्रेनेज और यातायात सुरक्षा से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। जीएमडीए जल्द ही टेंडर जारी करने की योजना रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-48 और 248ए आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।
वाटिका चौक पर एसपीआर के साथ वाहनों की आवाजाही के लिए अंडरपास बना हुआ है, लेकिन एसपीआर और सोहना रोड के बीच मुड़ने वाले वाहनों को अभी भी सड़क के सामान्य स्तर वाले जंक्शन से गुजरना पड़ता है। इसी तरह सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर 248ए (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस) से एसपीआर पर आने-जाने के लिए सीधे रैंप नहीं हैं। इस कारण राजीव चौक, घाटा गांव यानि फरीदाबाद, एनएच-48 और सोहना की ओर जाने वाले वाहनों को स्थानीय यातायात के बीच से गुजरना पड़ता है। प्रस्तावित इंटरचेंज इन कमियों को दूर करेगा। इसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए ज्यादा जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी। इसके निर्माण से एनएच-48 और 248ए आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।
आउटर रिंग रोड है एसपीआर
प्रदेश सरकार ने शहर के विकास को देखते हुए एनपीआर और एसपीआर का निर्माण कराया था। एनपीआर दिल्ली से जुड़ा होेने से इसे द्वारका एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित कर दिया गया है। एसपीआर का भाग एनएच-48-वाटिका चौक-घाटा तक विकसित करने की योजना है। पहले जीएमडीए ने घाटा से एनएच-48 तक बीच में आठ फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की थी। हालांकि बाद में द्वारका एक्सप्रेसवे और गुुरुग्राम-सोहना रोड (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) एलिवेटेड हैं। ऐसे में एसपीआर को भी एलिवेटेड बनाने की योजना है। एसपीआर शहर के बाहर का आऊटर रिंग रोड के तहत है।

-------------------
खेड़कीदौला से वाटिका चौक तक एसपीआर को एलिवेटेड करने का टेंडर जारी हो चुका है। दूसरे चरण में वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक डीपीआर तैयार कराई जा रही उन्होंने बताया कि एसपीआर के विकास को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। -नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed