{"_id":"64a1c10092a7b6270100c599","slug":"fracture-in-both-legs-of-woman-due-to-negligence-of-city-bus-driver-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-8747-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिटी बस चालक की लापरवाही से महिला के दोनों पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिटी बस चालक की लापरवाही से महिला के दोनों पैर में फ्रैक्चर
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पालम विहार थाना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में एक सिटी बस के चालक की लापरवाही से एक महिला के दोनों पैरों में चोट लग गई। महिला की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने सिटी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शीतला कॉलोनी में रहने वाली महिला सुनीता ने बताया कि वह उद्योग विहार में निजी कंपनी में नौकरी करती है। 14 जून को जब वह ड्यूटी जाने के लिए कटारिया चौक गुरुग्राम से उद्योग विहार जाने के लिए सुबह करीब सवा नौ बजे गुरुग्राम सिटी बस रूट नंबर 215 में पीछे वाले दरवाजे से चढ़ी थी। बस में ज्यादा भीड़ थी। लोगों में धक्का-मुक्की हो रही थी। जब वह बस रुकवाने के लिए जोर-जोर से आवाज लगा रही थी तो बस चालक ने बस की गति और तेज कर दी। बस की स्पीड ज्यादा करने की वजह से व भीड़ ज्यादा होने के कारण वह बस से नीचे गिर गई। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। बस चालक बस को तेज गति से भगाकर ले गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी सिटी बस चालकों की आ चुकी हैं शिकायते
शहर के अलग-अलग रूटों पर चलने वाले सिटी बस चालकों की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। पहले भी एम जी रोड पर चालक की लापरवाही का मामला सामने आ चुका है। कहने के लिए इन बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए मगर कई बार तो चालू नहीं मिलते हैं। राजेन्द्रा पार्क कालोनी में रहने वाले श्रवण कुमार कहते हैं कि चालकों की लापरवाही का आलम यह है कि आए दिन लोगों के वाहन उनसे भिड़ते रहते हैं। राजेश पटेल कहते हैं है कि इस बात की शिकायत जीएम रोडवेज से भी की जा चुकी है।