फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four-storey buildings will have separate water connections on each floor.

Gurugram News: चार मंजिला भवनों में प्रत्येक फ्लोर पर होगा अलग पानी का कनेक्शन

Fri, 14 Jul 2023 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four-storey buildings will have separate water connections on each floor.
अब तक एक कनेक्शन से ही चारों फ्लोर पर हो रही है पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

नगर निगम को हर महीने हो रहा है 7 करोड़ रुपये का नुकसान शहर में 3.5 लाख इमारतों का है पंजीकरण, जबकि पानी के कनेक्शन 1.9 लाख ही पंजीकृत

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने शहर में चार मंजिला इमारतों में अब सभी मंजिलों के लिए अलग-अलग पानी का कनेक्शन अनिवार्य करने की तैयारी की है। अब तक यहां पर एक कनेक्शन के माध्यम से ही चारों फ्लोर को पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे नगर निगम को हर महीने अनुमानित करीब 7 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। नगर निगम के रिकार्ड में 3.5 लाख संपत्तियां पंजीकृत हैं लेकिन केवल 1.9 लाख पानी के कनेक्शन ही पंजीकृत हैं।
नगर निगम के हाल ही के एक सर्वे में जाहिर हुआ है कि उसे चार मंजिलों वाले भवनों में कई तरह के मुद्दों का सामना करना पड़ा। हर मंजिल पर अलग मालिक था। जबकि उनका पानी का कनेक्शन एक ही था। इन क्षेत्रों में सेक्टर 17, 14, 15, 45, 37 और 10, कीर्ति नगर, सरस्वती विहार, चक्करपुर और मारुति विहार शामिल हैं। कई इलाके जो आपूर्ति किए जा रहे पानी के बेहद कम दबाव की शिकायत करते हैं। वहां बहुमंजिला मकान हैं, जो अभी भी केवल एक मंजिल के लिए जल कर का भुगतान कर रहे हैं। नगर निगम ने ऐसी इमारतों की पहचान करने और नए कनेक्शन देने के लिए बहु-चरणीय सर्वेक्षण का आदेश दिया।
विज्ञापन



राजस्व वृद्धि में मदद मिलेगी

नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा कहते हैं कि चार मंजिला भवनों में प्रत्येक तल पर अलग-अलग घर हैं, इसलिए उन्हें अलग-अलग कनेक्शन की आवश्यकता है। इससे न केवल हमें घर की वास्तविक पानी की जरूरतों का आंकलन करने में मदद मिलेगी, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक ही बिजली कनेक्शन पर हैं चार फ्लोर का लोड

देखने में आया है कि एक ही प्लाट पर चार घर बने हैं लेकिन लोड या कनेक्शन की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इससे हैवी उपकरणों के साथ संकट पैदा हो रहा है।
बिजली विभाग ने भी प्रत्येक मंजिल पर अलग मीटर के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया है। कई मामले ऐसे सामने आए हैं जिन्हें किराए पर दिया गया है। यहां पर एक ही कनेक्शन है। प्रत्येक मंजिल पर एक सब मीटर है। देखने में आया यहां पर लोड अघोषित था। इसी के चलते यहां आपूर्ति में समस्या आ रही थी। दलील दी जा रही है कि यदि प्रत्येक इकाई को अलग पानी कनेक्शन की आवश्यकता है, तो उसके पास एक अलग बिजली कनेक्शन भी होना चाहिए,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed