{"_id":"6a2ff94fa15c8836ea000343","slug":"four-more-accused-arrested-in-home-robbery-case-one-bangladeshi-national-among-them-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91487-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर से लूट मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक बांग्लादेशी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर से लूट मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक बांग्लादेशी भी शामिल
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे, बहू और पोती को बंधक बनाकर घर में लूट का मामला
वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना इलाके के सेक्टर-23 में सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे, बहू और पोती को बंधक बनाकर घर से लूट के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी बांग्लादेश का मूल निवासी मोहम्मद आलमगीर भी शामिल हैं, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर (यूपी) निवासी कलीम उर्फ असलम, मधुबनी (बिहार) निवासी जावेद उर्फ राजा और रामपुर (यूपी) निवासी मोहम्मद रज्जा उर्फ सानु के रूप में हुई है। सभी आरोपी फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे। मामले में अब तक आठ आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को रविवार को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। लूट के दौरान यह आरोपी जावेद की कार से आए थे। वारदात में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बता दें कि बीती तीन जून को आरोपियों ने पालम विहार थाना इलाके के सेक्टर-23 में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह लूट एक कर्नल के घर पर हुई थी। देर रात लगभग ढाई बजे चार नकाबपोश बदमाश घर की बालकनी के जरिये पहली मंजिल के कमरे की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे और कमरे में सो रहे कर्नल के बेटे, बहू और पोती को बंधक बनाकर लूट की थी। करीब आधे घंटे बाद बदमाश यहां से निकले थे। पालम विहार थाना पुलिस ने चार जून को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले भी पकड़े जा चुके हैं चार बांग्लादेशी नागरिक
इससे पहले पुलिस ने नौ जून को गिरोह के चार बांग्लादेशी आरोपियों को बजघेड़ा अंडरपास के पास से पकड़ा था। चारों आरोपी पुलिस से बचने के लिए करीब 20 फीट नीचे अंडरपास में कूद गए थे, जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं थीं। इन आरोपियों की पहचान हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल शेख उर्फ अरमान और मोहम्मद मामुन के तौर पर हुई थी। चारों अवैध रूप से दिल्ली के संगम विहार में ठहरे हुए थे। आरोपी खैरुल उर्फ अरमान के दोनों पैर में चोट आई थी। वहीं, आरोपी मामन व हिलाल के एक पैर में चोट आई थी। मामो खान के एक हाथ में चोट आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब मामले में दो आरोपियों मोहम्मद खैरुल शेख उर्फ अरमान व मोहम्मद मामुन को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। जबकि बाकी दो आरोपी अब भी अस्पताल में हैं।